Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिहार

गया : बोलेरो में नवादा के युवक का कंकाल मिलने से सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गया : बोलेरो में नवादा के युवक का कंकाल मिलने से सनसनी
विज्ञापन
टीम एबीएन, पटना। बिहार के गया में एक शख्स को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। यहां एक बोलेरो के अंदर शख्स को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटना अतरी थाना क्षेत्र के बेलदरिया मोड़ के पास की है। जहां अपराधियों ने बोलेरो सहित एक आदमी को जिंदा जला दिया। यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाकों में शामिल है। घटना के बारे में लोगों को शुक्रवार सुबह तब जानकारी हुई, जब यहां लोगों की नजर जली हुए बोलेरो पर पड़ी। इसके बाद गाड़ी के पास लोग पहुंचे तो देखा कि एक जला हुआ कंकाल पड़ा है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस सूचना देने के घंटों बाद तक मौके पर नहीं पहुंची। घटना के बारे में लोगों ने बताया कि जहां पर जली हुई बोलेरो गाड़ी खड़ी है वह इलाका जंगल और पहाड़ से घिरा हुआ है। यह क्षेत्र अतरी थाना क्षेत्र के सारसु पंचायत से करीब 60 किलोमीटर दूर है। शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय लोग अपने काम धंधे और खेतों की तरफ जा रहे थे तो इस दौरान उन्हें जली हुई हालत में बोलेरो गाड़ी दिखी। गाड़ी को इस स्थिति में देख कर लोग हैरान हो गए। इसके बाद पास जाकर देखा तो उसके अंदर उन्हें सिर्फ एक कंकाल दिखा। मृतक की पहचान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के अनैला गांव के रहने वाले सुबोध कुशवाहा के रूप में हुई है। शव की शिनाख्त मृतक के भाई ने की। तो वहीं गया जिले के इमामगंज प्रखंड के भगहर गांव में एक महादलित के घर में आग लगा देने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक बच्चे की जल के मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य गांव में सर्कस देखने गए थे। इस दौरान वहां गांव के ही कुछ लोगों से उनका झगड़ा हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने घर पर पहुंचकर घर को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान घर में सो रहे 10 साल के गोलू कुमार की आग में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, गरीब परिवार होने की वजह से पीड़ित परिवार को रानीगंज बाजार के मनोज सोनार और संतोष कुमार ने आर्थिक मदद की, जिसके बाद बच्चे का दाह संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,454