Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

बेतिया : पंडिताइन किन्नर व सद्दाम हुसैन को मारी गोली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बेतिया : पंडिताइन किन्नर व सद्दाम हुसैन को मारी गोली
विज्ञापन
टीम एबीएन, पटना। बेतिया के मुफस्सिल थाना के आरएलएसवाई कॉलेज के समीप रविवार की दोपहर आधा दर्जन अपराधियों ने एक घर पर हमला बोल पंडिताईन किन्नर (35) और एक युवक सद्दाम हुसैन (24) को गोली मार जख्मी कर दिया। घटना के बाद अपराधी किन्नर की बाइक लेकर फरार हो गया। जबकि वहां मौजूद अन्य किन्नरों ने हमलावरों में शामिल एक युवक मृत्युंजय को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने एक संदिग्ध को घटनास्थल से हिरासत में लिया है। वहां से एक खोखा मिला है। घायल किन्नर व युवक की चिकित्सा जीएमसीएच में हो रही है। दोनों खतरे से बाहर है। घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मुख्य आरोपी चनपटिया के पुरैना पांडेय टोला का गुड्डू अंसारी है। उसका पुराना आपराधिक इतिहास है। जीएमसीएच में भर्ती किन्नर ने पुलिस ने बताया कि वह पहले गुड्डू अंसारी के साथ रहता था। प्रतिदिन होने वाली आमदनी में से कुछ हिस्सा गुड्डू को दे देता था। इधर, कुछ दिनों से उसने अपना संबंध गुड्डू अंसारी से तोड़ लिया। उसके बाद वह मुफस्सिल थाना के खसुआर गांव निवासी सद्दाम हुसैन के साथ रहने लगा था। यह बात गुड्डू को नागवार गुजर रही थी। गुड्डू ने धमकी दी थी कि वह सद्दाम का साथ छोड़ दे। किन्नर ने सद्दाम का साथ नहीं छोड़ा। रविवार की दोपहर वह अपने ग्रुप के अन्य सदस्यों तथा सद्दाम के साथ आरएलएसवाई कॉलेज के समीप घर में थे। इसी बीच किसी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोला तो गुड्डू अंसारी देसी पिस्तौल लेकर खड़ा था। उसे देख किन्नर भागने लगा, तभी गुड्डू ने गोली चला दी। गोली बाएं जांघ में लगी। गुड्डू के साथ मौजूद अन्य हमलावरों ने फायरिंग की तो सद्दाम हुसैन के कमर में छर्रा लग गया। फायरिंग की आवाज सुन लोग दौड़े तो गुड्डू बाइक लेकर फरार हो गया। लोगों ने एक संदिग्ध मृत्युंजय को पकड़ लिया। जिसे मुफस्सिल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन