टीम एबीएन, पटना। बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के खाली तीन डिब्बों में शनिवार सुबह अचानक आग लगी गयी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के खाली तीन डिब्बों में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते डिब्बों से आग की लपटें तेजी से निकलने लगीं। आग से निकलता धुंआ पूरे स्टेशन परिसर में भर गया। आग स्लीपर कोच में लगी। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को ही आगू पर काबू पाते हुए वीडियो में देखा जा सकता है। आग इतनी तेजी से फैली की पूरे डिब्बे को अपनी चपेट में ले लिया। संयोग था कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय ट्रेन का डिब्बा खाली था। आग लगने पर स्टेशन पर अफरा तफरी का मच गयी। हालांकि अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। ज्ञात हो कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन बिहार के जयनगर से चलकर नई दिल्ली जाती है।