Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

हंगामा : रेलवे की एनटीपीसी परीक्षा में धांधली से नाराज बिहार के छात्रों ने दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक किया जाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हंगामा : रेलवे की एनटीपीसी परीक्षा में धांधली से नाराज बिहार के छात्रों ने दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक किया जाम
विज्ञापन
टीम एबीएन, पटना। रेलवे की एनटीपीसी परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए बिफरे छात्रों ने बिहार के अलग-अलग जिलों में जमकर हंगामा किया। दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन पर बक्सर और बिहार शरीफ में छात्रों के हुजूम ने रेलवे ट्रैक जाम कर हंगामा किया तो मुजफ्फरपुर में गोंदिया एक्सप्रेस को रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने के साथ लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। मंगलवार सुबह छात्रों ने बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम कर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पटना-वाराणसी रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई। दो ट्रेनें स्टेशन पर खड़ी रहीं। इटाढ़ी गुमटी पर भी एक ट्रेन खड़ी थी। बिहार शरीफ स्टेशन पर छात्रों का हुजूम ट्रैक पर खड़ा हो गया। इससे दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक आउटर सिग्नल पर खड़ी रही।दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन पर सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रैक पर जगह-जगह ट्रेनें खड़ी हो गईं। कई ट्रेनों का रूट बदला गया तो कई का परिचालन घंटों बाद हुआ। बिहार और रेलवे पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। इसके बाद हंगामा कर रहे छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां भांजीं। इसमें कई छात्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। छात्रों के आंदोलन को बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद का भी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन