Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

बिहार : 336 किमी एक्सप्रेस वे के लिए 66.58 करोड़ का डीपीआर मंजूर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बिहार : 336 किमी एक्सप्रेस वे के लिए 66.58 करोड़ का डीपीआर मंजूर
विज्ञापन

बिहार में 336 किमी एक्सप्रेस-वे की तैयारी, कैबिनेट ने डीपीआर के लिए मंजूर किये 66.58 करोड़! 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बक्सर से भागलपुर तक प्रस्तावित 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट  तैयार करने के लिए बिहार कैबिनेट ने 66.58 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। करीब 336 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे बिहार के पश्चिमी हिस्से को पूर्वी हिस्से से जोड़ेगा। 

प्रस्तावित मार्ग भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, जमुई, मुंगेर और बांका समेत कई जिलों को फायदा पहुंचा सकता है। परियोजना से आवागमन आसान होने के साथ व्यापार, उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी  तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है; निर्माण कार्य और ठेके को लेकर अंतिम जानकारी सामने आना बाकी है।

विज्ञापन