Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 292
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

बिहार : बेटी की शादी में होगी घुड़दौड़ प्रतियोगिता, विजेता को थार देंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बिहार : बेटी की शादी में होगी घुड़दौड़ प्रतियोगिता, विजेता को थार देंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह
विज्ञापन

टीम एबीएन, पटना। बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपनी बेटी की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार शादी समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण घुड़दौड़ प्रतियोगिता होने जा रही है, जिसमें विजेताओं के लिए लाखों रुपये के आकर्षक इनाम रखे गये हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को होनी है। इसी अवसर पर पटना जिले के बाढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नदवां (लदमा) में राष्ट्रीय स्तर की भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में इनामों की घोषणा भी कर दी गयी है।

  • पहला स्थान : महिंद्रा थार गाड़ी 
  • दूसरा स्थान : मोटरसाइकिल 
  • तीसरा स्थान : स्कूटी 

बताया जा रहा है कि यह प्रतियोगिता 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से नामी घोड़े और घुड़सवार अपनी रफ्तार और दमखम दिखाने पहुंचेंगे। 

शादी समारोह की तैयारियां भी बड़े स्तर पर चल रही हैं। नदवां गांव में लगभग 10 बीघा जमीन पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। वहीं, अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने कुलदेवी मां ब्राह्मणी को शादी का पहला निमंत्रण देकर वैवाहिक कार्यक्रमों की पारंपरिक शुरुआत भी कर दी है। 

अब इस अनोखी घुड़दौड़ प्रतियोगिता को लेकर इलाके में काफी चर्चा है। लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर थार गाड़ी का विजेता कौन बनेगा? आपकी राय में घुड़दौड़ में थार जीतने का सबसे बड़ा दावेदार कौन होगा?

विज्ञापन