Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 103
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

जनसुराज के मीडिया मैनेजर का शव मुरी जंक्शन के पास से बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जनसुराज के मीडिया मैनेजर का शव मुरी जंक्शन के पास से बरामद
विज्ञापन

जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर का शव मिला, रांची से पटना जाते समय ट्रेन से हुए थे लापता 

टीम एबीएन, रांची/ पटना। जनसुराज पार्टी 31 वर्षीय डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मुरी जंक्शन के पास जंगलों से बरामद हुआ है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के निवासी देवपालिक सोमवार को रांची से पटना जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12366) में सवार हुए थे। 

यात्रा के दौरान रांची और मुरी जंक्शन के बीच वे अचानक अपनी सीट से लापता हो गये। संपर्क न होने पर परिजनों और सहयोगियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने तलाशी अभियान शुरू किया। झाड़ियों से शव मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। 

देवपालिक गुप्ता जनसुराज पार्टी में बतौर डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर कार्यरत थे और किसी कार्य से पटना जा रहे थे। जब वे गंतव्य तक नहीं पहुंचे और मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका, तो सहयोगियों की चिंता बढ़ी। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मुरी जंक्शन के पास संभावित इलाकों में गहन छानबीन की, जहां झाड़ियों से उनका शव मिला। पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

इस घटना से जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस देवपालिक की मौत के पीछे ट्रेन से गिरने या किसी आपराधिक वारदात की साजिश जैसे सभी कोणों से जांच कर रही है। पुलिस टीम मुरी के रेलखंड और घटनास्थल से लगातार महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है। 

इसके साथ ही मृतक के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन और कॉल विवरण को खंगाला जा रहा है, जिससे यह पता चल सके कि लापता होने से ठीक पहले उनकी बातचीत किससे हुई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन