मोकामा विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी 6 साल के लिए खऊव से निष्कासित
टीम एबीएन, पटना। जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी निर्देशों की लगातार अवहेलना, शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित भाषा के प्रयोग और एमएलसी चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ जाकर दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण ये कार्रवाई की गयी है।
पार्टी ने अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत उनकी विधायकी रद्द करने की अनुशंसा की है। वहीं नीलम देवी को भी दल विरोधी गतिविधियों के कारण 6 साल के लिए निकाला गया है।