Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

सारण तटबंध पर सामुदायिक किचेन एवं स्वास्थ्य कैंप की डिप्टी सीएम ने जानी हकीकत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सारण तटबंध पर सामुदायिक किचेन एवं स्वास्थ्य कैंप की डिप्टी सीएम ने जानी हकीकत
विज्ञापन
  • उप मुख्यमंत्री ने सारण तटबंध पर सामुदायिक किचेन एवं स्वास्थ्य कैंप का किया निरीक्षण

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सारण (बिहार)।उपमुख्यमंत्री-सह-वाणिज्य-कर मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने आज बारवें पंचायत में सारण तटबंध के समीप संचालित सामुदायिक किचेन और स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ्य कैंप में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और सेवाओं की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को निर्बाध रूप से गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक राहत सामग्री बिना किसी रुकावट के पहुंचाई जाए। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता बरतने की बात कही।

विज्ञापन