- बिहार : शराबबंदी के बीच पकड़ी गयी भारी मात्रा में शराब
- बिहार में शराबबंदी... और झारखंड के रास्ते सप्लाई हो रही थी 50 लाख की दारू, पुलिस ने बीच रास्ते बिगाड़ा तस्करों का खेल
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले के बगोदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय उच्च पथ पर संतुरपी के पास से भारी मात्रा में शराब और बीयर लदा एक ट्रक जब्त किया है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये बतायी जा रही है।
एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बताया कि गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को सूचना मिली थी कि धनबाद से बिहार की ओर अवैध शराब की खेप भेजी जा रही है। सूचना पर जीटी रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसके दौरान संतुरपी के पास संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी।
जांच में ट्रक से भारी मात्रा में शराब और बीयर की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने ट्रक समेत पूरी खेप जब्त कर थाने ले आयी है। बरामद शराब की गिनती और मिलान किया जा रहा है। पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।