एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा-गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल आज लोहरदगा हेसल साइडिंग पहुंचा। वहां पहुंच कर साइडिंग इंचार्ज प्रदीप सिंह जी से मुलाकात की एवं हेसल साईडिंग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि हेसल साइडिंग में जगह नहीं है और ट्रक अभी शुरू होने की कोई भी स्थिति नहीं दिखती है। इसलिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि कल एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय धीरज प्रसाद साहू जी से मुलाकात की जायेगी।
उसके पश्चात कंपनी के साथ बैठक की जाएगी और हेसल में गाड़ी का परिचालन होने की स्थिति नहीं है। एसोसिएशन का मानना है कि कंपनी लोहरदगा साइडिंग में ट्रकों का परिचालन शुरू करें और हेसल में अभी परिचालन बंद रखे,माननीय संरक्षक और कंपनी से मिलने के बाद आगे की रणनीति तय करते हुए घोषणा की जायेगी।
आज के इस दौरे में लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष तारकेश्वर महतो, मोहम्मद गुड्डू, सहसचिव सुमित विश्वकर्मा, रहमत अंसारी, महताब आलम, मोहम्मद अमानुल्लाह, मोहम्मद इनामुल अंसारी, संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी तारीक खान, दीपू सिंह, बिट्टू विश्वकर्मा, रफीक अंसारी, विनय सिंह, अनिल उरांव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।