Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 39
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

बिहार: जदयू स्पीकर पद छोड़ने के लिए तैयार! भाजपा के सामने रख दी ये बड़ी शर्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बिहार: जदयू स्पीकर पद छोड़ने के लिए तैयार! भाजपा के सामने रख दी ये बड़ी शर्त
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार में स्पीकर पद पर भाजपा और जदयू दोनों दावा कर रही है। सूत्रों ने ये बड़ी जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, बातचीत कर रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है। जदयू चाहती है कि अगर भाजपा स्पीकर पद ले तो फिर एक ही डिप्टी सीएम बनाये। जदयू नहीं चाहती है कि बिहार में दो डिप्टी सीएम हों। 

बिहार में नयी सरकार का शपथ ग्रहण 20 नवंबर को होगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होना है। इस बीच आज (18 नवंबर) को सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ गांधी मैदान पहुंचे और शपथ ग्रहण के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। 

कल भाजपा विधायक दल की बैठक 

बिहार में कल बुधवार (19 नवंबर) को दिन अहम होने वाला है। कल भाजपा के विधायक दल की बैठक होनी है। इस बैठक में बीजेपी के विधायक दल का नेता चुना जायेगा। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को इस बैठक लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पटना में भाजपा दफ्तर में सुबह 10 बजे बैठक होगी। 

कल ही एनडीए के विधायक दल की बैठक भी हो सकती है। इस बैठक में एनडीए के विधायक दल का नेता चुनाव जायेगा। जिस नेता का चुनाव होगा वो राज्यपाल के पास विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र सौंपकर नयी सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। एनडीए में जेडीयू और भाजपा के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी शामिल है। 

सीएम के लिए नीतीश कुमार का नाम फाइनल! 

सूत्रों की मानें तो सीएम पद के लिए भाजपा और जदयू में सहमति हो चुकी है। नीतीश कुमार का नाम फाइनल माना जा रहा है। लेकिन सरकार में अन्य मंत्रालयों को लेकर चर्चा जारी है। सीएम पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी पहले ही अपनी सहमति दे चुके हैं।

विज्ञापन