जानिये नीतीश कुमार ने कब-कब ली सीएम पद की शपथ
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार में हुए विधानसभा चुनावों में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को 202 सीटें मिली हैं, जो उसे दो-तिहाई से भी ज्यादा बहुमत दिलाती है।
एनडीए की इतनी बड़ी जीत के बाद, नीतीश कुमार की बिहार में मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। अगर ऐसा हुआ इस बार नीतीश कुमार 10 वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। बात करें 2000 के विधानसभा चुनाव की तो उस समय किसी एक पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिला था।
चुनाव के बाद अटल बिहारी लाल जी के पर भाजपा के समर्थन से ही नीतीश ने पहली बार 3 मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तब नीतीश अटल सरकार में कृषि मंत्री थे। लेकिन, बहुमत नहीं होने के कारण उन्होंने 7 दिन में ही इस्तीफा दे दिया था।
- पहली बार (03-03-2000 से 10-03-2000) : नीतीश कुमार पहली बार मार्च 2000 में मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन बहुमत साबित न कर पाने के कारण महज सात दिन बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
- दूसरी बार (24-11-2005 से 25-11-2010) : नीतीश कुमार दूसरी बार नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री बने।
- तीसरी बार (26-11-2010 से 19-05-2014) : नवंबर 2010 में नीतीश कुमार ने फिर से मुख्यमंत्री बने। हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
- चौथी बार (22-02-2015 से 19-11-2015) : फरवरी 2015 में नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बने।
- पांचवीं बार (20-11-2015 से 26-07-2017) : इसके बाद एनडीए से अलग होकर वह लालू यादव के करीब आ गये और नवंबर 2015 में वह महागठबंधन सरकार (राजद और कांग्रेस के साथ) में मुख्यमंत्री बने थे।
- छठवीं बार (27-07-2017 से 12-11-2020) : जुलाई 2017 में नीतीश ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया और फिर एनडीए के तरफ से मुख्यमंत्री बने।
- सातवीं बार (16-11-2020 से 09-08-2022) : नवंबर 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद वह एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री बने।
- आठवीं बार (10-08-2022 से 28-01-2024) : नीतीश कुमार ने अगस्त 2022 में फिर से राजद के साथ महागठबंधन की सरकार बनायी और मुख्यमंत्री बने।
- नौवीं बार (28-01-2024) : जनवरी 2024 में नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया और फिर एनडीए में शामिल होकर नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- दसवीं बार : वहीं अब नीतीश कुमार 2025 में 10वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।