Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

बिहार चुनाव : मुकेश साहनी चुनावी अखाड़े से बाहर!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बिहार चुनाव : मुकेश साहनी चुनावी अखाड़े से बाहर!
विज्ञापन
  • मुकेश सहनी के लिए राजद ने नहीं छोड़ी सीट, नहीं कर पाए नामांकन, अब नहीं लड़ेंगे चुनाव

टीम एबीएन रांची/पटना। महागठबंधन में मुकेश सहनी की क्या स्थिति है यह इसी बात से पता चलता है कि राजद ने दरभंगा जिले की गौड़ाबोराम विधानसभा सीट उनके लिए नहीं छोड़ी। इसलिए मुकेश सहनी नामांकन नहीं कर पाए। उन्होंने घोषणा की थी कि आज वह नामांकन करेंगे।

नामांकन की पूरी तैयारी हो गई थी। लेकिन उनके नामांकन करने से पहले राजद प्रत्याशी अफजल अली ने नामांकन कर दिया। अफजल अली के नामांकन के बाद मुकेश सहनी को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। अब वह कह रहे हैं कि चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। राष्ट्रीय जनता दल ने जब एक सीट नहीं छोड़ी तो बेचारे चुनाव कहां से लड़ेंगे। 

चुनाव लड़ने के उनके सपने पर पानी फिर गया। हालांकि अभी भी वह उपमुख्यमंत्री बनने के अपने स्व घोषित दावे पर कायम हैं। दावा कर रहे हैं कि बिना चुनाव लड़े भी उपमुख्यमंत्री बनेंगे। अब तेजस्वी यादव यदि मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें डिप्टी सीएम बनाएंगे उसकी क्या गारंटी है। चुनाव लड़ने के लिए जब एक सीट नहीं नहीं छोड़ी तो  क्या उपमुख्यमंत्री बनाएंगे? आगे की कहानी आप खुद समझ सकते हैं।

विज्ञापन