Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

बिहार चुनाव : 40 सीटों पर मिलेंगे एससी और एसटी विधायक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बिहार चुनाव : 40 सीटों पर मिलेंगे एससी और एसटी विधायक
विज्ञापन

बिहार की इन सीटों पर सिर्फ एसटी और एससी वर्ग का उम्मीदवार लड़ेगा चुनाव, देखिये रिजर्व सीटों की लिस्ट

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव  के लिए आगामी छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा तथा मतगणना 14 नवंबर होगी। राज्य में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 40 सीटों पर सिर्फ एसटी और एससी वर्ग का ही उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा यानि यह सीटें एसटी और एससी के लिए आरक्षित की गयी हैं। 

38 सीटें एससी और 2 सीटें एसटी के लिए आरक्षित 

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, 40 सीटों में 38 सीटें एससी और 2 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। जो सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित की गयी हैं, उनमें सिंहेश्वर, सोनबर्षा, कुशेश्वर अस्थान, पतेपुर, कलयानपुर, रोसेरा, बोचहां, सकरा, भोर, धरौली, गरखा, राजपुर, रामनगर,  हरसिद्धि, राजा पाकर, बखरी, अलौली, बनमनखी सीट, कोहरा, पीरपैंती, राजगीर, धौरैया, चेनारी, मखदूमपुर, कुटुंबा, फुलवारी, मसौढी, अगिआंव, बथनाहा, राजनगर, त्रिवेनीगंज, बाराचट्टी, बोध गया, राजौली, रानीगंज,   इमामगंज, और सिकंदरा सीट शामिल हैं। वहीं जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए मनिहारी और कटौरिया सीट शामिल हैं।  

7.42 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान 

बता दें कि कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जिनमें पुरुष मतदाता 3.92 करोड़ और महिला मतदाता 3.50 करोड़ हैं। आयोग ने बताया कि इस चुनाव के लिए 90,712 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से 76,801 ग्रामीण क्षेत्रों में तथा शेष 13,911 शहरी क्षेत्रों में होंगे। प्रति मतदान केंद्र मतदाताओं की संख्या औसतन संख्या 818 होगी और सभी मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जायेगी। एक हजार तीन सौ पचास मॉडल मतदान केंद्र होंगे और 1044 केंद्रों का संचालन पूरी तरह से महिलाओं को दिया जायेगा। इसके अलावा 38 केंद्रों की कमान युवा तथा 292 केंद्रों का संचालन दिव्यांग करेंगे।

विज्ञापन