Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

सीट बंटवारे में महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं : पवन खेड़ा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीट बंटवारे में महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं : पवन खेड़ा
विज्ञापन

बिहार चुनाव : पत्रकारों से बातचीत में पवन खेड़ा ने किया ऐलान 

टीम एबीएन, रांची। रांची में सेंट जेवियर्स कॉलेज में आयोजित संविधान में आदिवासी अधिकार बनाम जमीनी हकीकत विषय पर चर्चा में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन के दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई अड़चन नहीं है और सभी सहयोगी दल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 

खेड़ा ने कहा कि हर पार्टी को अपनी बात रखने का अधिकार है। भाजपा यह उम्मीद कर रही थी कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मतभेद होंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। बिहार में महागठबंधन पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगा। 

उनका यह बयान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें पार्टी ने कहा था कि अगर 14 अक्टूबर तक बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर फैसला नहीं होता है, तो वह अपना स्वतंत्र निर्णय लेगी। 

झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा था कि पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सहयोगी के रूप में कम से कम 12 सीटों पर दावेदारी करना चाहती है। बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा शुरू किये गये अभियान वोट चोर, गद्दी छोड़ को लेकर खेड़ा ने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने का अभियान है। 

अगर आपके वोट पर आपका अधिकार नहीं रहेगा, तो लोकतंत्र भी नहीं रहेगा। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

विज्ञापन