Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

बिहार : कांग्रेस ने लगायी 25 उम्मीदवारों पर मुहर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बिहार : कांग्रेस ने लगायी 25 उम्मीदवारों पर मुहर
विज्ञापन

बिहार कांग्रेस की बैठक में 25 सीटों पर लगी मुहर, देर रात तक आ सकती है पहली लिस्ट 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को दिल्ली में बिहार कांग्रेस की मुख्य चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी ने 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी 2020 के चुनाव में जीते अपने सभी विधायकों को दोबारा टिकट देने की तैयारी में है।

बता दें कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। पार्टी की इस बैठक में बिहार स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि सीट बंटवारे को लेकर जो भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है, उसके बीच दिल्ली में इस बड़ी बैठक का आयोजन हमारे सहयोगियों के लिए साफ संदेश है कि हम अब पीछे नहीं हटेंगे। 

स्क्रीनिंग कमेटी जिन सीटों पर मुहर लगायेगी, वही सीटें कांग्रेस लड़ेगी। अब इसमें कोई प्रतीकात्मकता या दिखावा नहीं रहेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का यह कदम एक रणनीतिक दबाव बनाने की कोशिश है, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि वह हाई-स्टेक्स बिहार चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन