बिहार में मतदाता सूची में पहली बार नाम शामिल कराने के लिए 3.80 लाख आवेदन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु प्राप्त कर चुके युवा मतदाताओं की ओर से सूची में पहली बार नाम दर्ज कराने के लिए करीब 3.80 लाख फार्म और आवेदन प्राप्त हुए है।
इस समय बिहार में एसआईआर की कार्यवाही में पहली अगस्त को जारी नयी सूची के मसौदे पर दावे और आपत्तियों का समय चल रहा है। इसके लिए अभी सात दिन बाकी है। चुनाव आयोग की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नये मतदाताओं की ओर से 3,79,612 फार्म 6 और उसके साथ विनिर्दिष्ट घोषणा-पत्र जमा कराये गये हैं।