Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

पीएम मोदी ने बढ़ाया वैभव सूर्यवंशी का हौसला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पीएम मोदी ने बढ़ाया वैभव सूर्यवंशी का हौसला
विज्ञापन

युवा स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मिले प्रधानमंत्री मोदी, फोटो शेयर कर लिख दी बड़ी बात 

टीम एबीएन, पटना। बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के युवा स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की, जो हाल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं। 

पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर हुई इस मुलाकात के दौरान वैभव के साथ के माता-पिता भी थे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आये थे। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं वैभव तथा उनके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की हैं। 

मोदी ने वैभव और उनके परिवार के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, पटना हवाई अड्डे पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। 

उल्लेखनीय है कि बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रनों की शतकीय पारी खेली सबका ध्यान आकर्षित किया था।

विज्ञापन