टीम एबीएन, बक्सर/ पटना। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा में बिहार के बक्सर जिले के मूल निवासी यश कुमार ने भी बाजी मारी है यश कुमार ने 227 वीं रैंक हासिल की है।
यश फिलहाल पश्चिम बंगाल में 24 परगना नॉर्थ में रहते हैं उनके पिताजी वहां पुलिस उपाधीक्षक है। इनकी दसवीं (2018) एवं बारहवीं (2020) की पढ़ाई लिखाई 24 परगना (नॉर्थ) से एवं स्नातक (बीएससी 2023) की पढ़ाई इन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज कोलकाता से की है और इन्होंने पहले प्रयास में ही बाजी मारी है।