Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

राजद सुप्रीमो पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती, जल्द जायेंगे दिल्ली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राजद सुप्रीमो पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती, जल्द जायेंगे दिल्ली
विज्ञापन

लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लालू प्रसाद यादव की बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाना चाहते हैं। लेकिन, डॉक्टरों ने फिलहाल इसकी सलाह नहीं दी है। 

डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि लालू यादव का ब्लड शुगर बढ़ने के कारण उनकी परेशानी बढ़ी है। इसके कारण पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ी हुई है। 

घर पर ही डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन आज जब उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें उपचार के लिए पटना से दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरू हो गयी है।

विज्ञापन