एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना/ रांची। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना के जेडी महिला कॉलेज में लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा आयोजित गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2025 कार्यक्रम में रानी राज को गार्गी उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किये गये कई प्रयास के कारण प्रदान किया गया।
रानी जो वर्तमान में अंकेक्षण अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। सरकारी काम-काज के उपरांत बचे समय और छुट्टी के दिन इनके द्वारा लागतार समाज के हित में उल्लेखनीय कार्य किये जाते हैं। रानी राज अपनी संस्था धूमकुड़िया के माध्यम से लगातार भाषा-संस्कृति संरक्षण पर काम कर रही है। विलुप्त हो रही भाषा को लेकर कई तरह के डिजिटल कार्यक्रम चला रही है। इसके साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी इनके द्वारा कई तरह के उल्लेखनीय काम किये जाते हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी विकास वैभव, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती सुषमा साहू, चेतना समिति की अध्यक्ष निशा मदन झा, सुजनी कला हेतु पद्मश्री निर्मला देवी एवं कई समाज सेविकाएं, लिखिकाएं और विदुषियां रॉक आर्ट की फाउंडर, सशक्त दिव्यांग महिलाएं आदि मौजूद थीं। रानी राज ने कहा रूप - रंग, साज -सज्जा से बड़ा गहना स्त्रियों का गुण और उनकी आर्थिक आजादी है, सामाजिक योगदान है।