कल गुलबी घाट पर होगा अंतिम संस्कार
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार रात दिल्ली अककटर में हो गया। वे 72 साल की उम्र में अंतिम सांस लीं। छठ के गाये उनके गीत बेहद मशहूर हुए और इस पर्व के पहले ही दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा।
आज बुधवार को इंडिगो की फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया है। दोपहर के बाद पटना में इनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा।
शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उनके (शारदा सिन्हा) के गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। महापर्व छठ से जुड़े उनके गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी।