Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

सीतामढ़ी सांसद के बयान से कुशवाहा समाज में आक्रोश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीतामढ़ी सांसद के बयान से कुशवाहा समाज में आक्रोश
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के सीतामढ़ी के जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने यादव मुस्लिम एवं कुशवाहा जाति पर जातिसूचक टिप्पणी कर चुनाव में वोट नहीं देने का आरोप लगाते हुए उसे जाति विशेष का काम नहीं करने का ऐलान किया है। 

साथ ही केंद्र में मंत्री गिरिराज सिंह ने उनका जोरदार समर्थन किया है कि उनके द्वारा कहे गये वाक्य में जो बातें हैं वह बिल्कुल सही है। श्री ठाकुर का बयान और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का उसका समर्थन करना संविधान के विपरीत गलत परंपरा की शुरुआत करने जैसा है। सांसद विधायक प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एवं तमाम जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद वे सभी पूरी जनता का नेतृत्व करते हैं। 

इस संदर्भ में इस तरह जाति सूचक किसी जाति विशेष के वोट नहीं देने का आरोप लगाते हुए उनका काम नहीं करना असंवैधानिक बातें करना बहुत ही निंदनीय है। जिन्होंने यह विचार दिया है इनकी बिल्कुल सामंती विचारधारा से प्रेरित है। श्री ठाकुर ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार-तार करने का काम किया है। 

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को तुरंत इसपर संज्ञान लेना चाहिए और इन पर पार्टी स्तर पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। नहीं तो आगामी विधानसभा चुनाव में कुशवाहा समाज ऐसे प्रतिनिधि और ऐसी पार्टी को वोट नहीं देने पर विचार करेगा। उक्त जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा एवं जिलाध्यक्ष राजद धर्मेंद्र महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन