Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

बिहार : अररिया में उद्घाटन होने से पहले ही गिर गया 12 करोड़ का पुल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बिहार : अररिया में उद्घाटन होने से पहले ही गिर गया 12 करोड़ का पुल
विज्ञापन

बिहार में अब 12 करोड़ का पुल उद्घाटन से पहले गिरा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, अररिया/ पटना। बिहार में एक बार फिर से पुल हादसा हुआ है। उद्घाटन से पहले ही पुल ध्वस्त होकर नदी में समा गया। घटना अररिया जिला के सिकटी प्रखंड की है। यहां करोड़ों की लागत से बकरा नदी के पड़रिया घाट पर बना पुल अचानक नदी में समा गया। 

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण पहले बने पुल के एप्रोच कट जाने के बाद कराया गया था। लोगों का आरोप है कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, इसलिए पुल उद्घाटन से पहले ध्वस्त हो गया। 

लोगों का कहना है कि हाल में ही पुल के एप्रोच पथ को बहाल करने के विभाग की विभाग की ओर कवायद शुरू की गयी थी। लेकिन, उससे पहले यह हादसा हो गया।

विज्ञापन