Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ
विज्ञापन

सीएमओ ने मंगलवार के सारे कार्यक्रम रद्द किये

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गये हैं। सीएम हाउस में डॉक्टरों की टीम लगातार उनका देखरेख कर रही है। स्वास्थ्य को देखते हुए मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी जारी की गयी है। इसमें स्पष्ट लिखा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गये हैं। इसलिए आज उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार आज भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अंतिम संस्कार में भी शामिल होने वाले थे।  इधर, सीएम नीतीश कुमार के अस्वस्थ होने की खबर आने से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी जारी की गयी थी। इसमें लिखा गया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर मर्माहत हैं। 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्व सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना विशेष विमान से लाया जायेगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा।

विज्ञापन