Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिहार

रोहतास : वज्रपात से 5 की मौत, 3 अन्य गंभीर

रोहतास : वज्रपात से 5 की मौत, 3 अन्य गंभीर
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को वज्रपात से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी तथा तीन अन्य झुलस गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गोटपा नहर पुल के पास आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से झुलस गये। सभी लोग गोटपा के निवासी हैं।

मृतकों की पहचान अरबिंद साह (35) और ओम प्रकाश कुमार (40) के रूप में की गयी है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसी तरह मोहनी गांव में वज्रपात से आठ वर्षीय बालक अभिषेक कुमार की मौत हो गयी। वह मूल रूप से बक्सर जिले के धनसोइ थाना क्षेत्र के उधोपुर का निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र था। वह अपने फूफा मोहनी निवासी उमेश यादव के घर रह कर बिक्रमगंज में पढ़ता था।

वहीं सूत्रों ने बताया कि निंगा गांव में सड़क निर्माण में लगे एक मजदूर की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गयी। मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा गांव निवासी सुनील कुमार (23) के रूप में की गई है। इसके अतिरिक्त शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 17,685