Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

बिहार : बाहुबली अनन्त सिंह को मिली 15 दिन की पैरोल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बिहार : बाहुबली अनन्त सिंह को मिली 15 दिन की पैरोल
विज्ञापन
  • जेल से बाहर आये बाहुबली अनंत सिंह, 15 दिन की मिली पैरोल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार के बाहुबली लीडर और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह को 15 दिन की पैरोल मिल गयी है। रविवार सुबह चार बजे वह बेऊर जेल से बाहर निकले। जेल के बाहर समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया, जिसके बाद वह गाड़ी में बैठकर सीधे अपने गांव की तरफ निकल गये। 

राज्य सरकार के गृह मंत्रालय ने अनंत को अपनी पुश्तैनी जमीन जायदाद के बंटवारे के लिए 15 दिनों की पैरोल दी है। अनंत सिंह, मौजूदा वक्त में पटना की बेऊर जेल में सजा काट रहे हैं। 

अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, परिवार में जमीन के बटंवारे को लेकर अनंत सिंह ने पैरोल की अर्जी दी थी।

रविवार को अल सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था। जेल से बाहर आते ही वो मुस्कुराते हुए दिखे। आंखों पर काला चश्मा पहना था। समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर वो गाड़ी में बैठे और वहां से निकल गये।

विज्ञापन