- बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी को कैंसर, कहा-6 महीने से लड़ रहा हूं, पीएम को सब बता दिया
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भाजपा नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को कैंसर हुआ है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं।
अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है. देश, बिहार और पार्टी के प्रति सदा आभारी और सदैव समर्पित रहूंगा।