प्राइमरी टीचर के पद पर निकली बंपर भर्ती, ये है लास्ट डेट, जानिये आयु सीमा सहित अन्य डिटेल्स
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार शिक्षा विभाग ने प्राइमरी टीचर भर्ती के 4247 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से टीचर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुखद खबर है। बिहार शिक्षा विभाग ने प्राइमरी टीचर भर्ती के 4247 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इसके आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं। योग्य उम्मीदवार 2 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित होगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 750 रुपए फीस देने होंगे। वहीं, एसटी-एससी के लिए 200 आवेदन शुल्क रखा गया है।
आयु सीमा
प्राइमरी टीचर भर्ती के लिए 25 से 58 वर्ष तय की गयी है। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 के अनुसार की जाएगी, इससके साथ ही सभी वर्गों को सरकारी नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी जायेगी।
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन के साथ-साथ बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अनुभव होना अनिवार्य है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद ऑफिशल वेबसाइट का होम पेज खुले।
- वहां पर Recruitment Section का चयन करें।
- इसके बाद अब आपके सामने https://onlinebpsc.bihar.gov.in/main/home का लिंक होगा। जिसका चयन करें।
- अब आपके सामने इस भर्ती का आवेदन फार्म खुलेगा।
- आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही सही भरे।
- अब अपने सारे आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर दें।
- अब आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
- आवेदन सबमिट करने के बाद आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।