Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

स्वच्छता के लिए काम करें नये उद्यमी : अनिमेष पराशर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
स्वच्छता के लिए काम करें नये उद्यमी : अनिमेष पराशर
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम तथा बी-हब स्टार्टअप कॉमन फैसिलिटी सेंटर के तत्वावधान में स्वच्छता एवं स्टार्टअप विषय पर कार्यशाला सह सांस्कृतिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें पटना नगर निगम के निगम आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि कचरा निष्पादन के क्षेत्र में नई तकनीक एवं नवाचारों की अपार संभावनाएं हैं। 

नये स्टार्टअप इस क्षेत्र में काम करके अपनी उपलब्धि का दायरा बढ़ा सकते हैं। चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना के निदेशक डॉ राणा सिंह ने पटना नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता के लिए किये जा रहे प्रयासों और ब्रांड एंबेसडर नीतू कुमारी नवगीत द्वारा स्वच्छता जागरूकता की कोशिशों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत बेकार नहीं जाती है। स्वच्छता सबको पसंद है और स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने का स्कोप भी बहुत ज्यादा है। 

नये उद्यमी इस क्षेत्र में बहुत बेहतरीन काम कर सकते हैं। पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि सब के सहयोग से ही स्वच्छता के स्तर में सुधार हुआ है। अलग-अलग किस्म के कचरे को ओरिजिनेटिंग स्थान पर ही यदि अलग-अलग कर दिया जाये तो कचरा निष्पादन आसान हो जायेगा।

 उन्होंने सभी से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भाग लेने की अपील की ताकि पटना की रैंकिंग को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।

बी-हब में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सृष्टि कुमारी, जितेश कुमार, सतीश कुमार, रवि रंजन कुमार, शाहिद हबीब, डॉक्टर शंकर गुप्ता, शहनाज, नितिन कुमार, कन्हैया कुमार, हर्ष किशोर, दुर्गेश कुमार तिवारी, अभिमन्यु, रश्मि कुमारी, विपिन कुमार आर्य, गोविंद चौधरी  तौसीफ अहमद, रजनीश कुमार 
माया वर्मा, शिवानी, रिचा सिंह, ऋषभ, रामानंद ठाकुर, आलोक कुमार हर्ष राज चौहान, अभिषेक शाही, स्वाति कुमारी, कुमार सचिन, अजय कुमार, अविनाश कुमार, विकास पंजियत एवं कुमार विक्रांत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन