दिल्ली में आयोजित हुआ इन्वेस्टर्स मीट
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार के उद्योग विभाग तथा विज्ञान तकनीकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा नई दिल्ली में सूचना प्रौद्योगिकी इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया।
जिसमें बिहार के विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने कहा कि निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार राज्य ने अनेक उत्साहवर्द्धक नीतियां बनायी हैं।