- आजाद भारत में दलितों का शोषण मानवता पर कुठाराघात : इंद्रा कुमारी
- निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर होगी कार्रवाई, पीड़ितों को दिलायेंगे न्याय : थाना प्रभारी
टीम एबीएन, रांची/पटना। झारखंड श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ सह प्रदेश अध्यक्ष दलित सेना व अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार की प्रदेश सचिव इंद्रा कुमारी ने सारण (छपरा) थाना बनियापुर के थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने गांव के दलितों पर हो रहे शोषण की जानकारी दी।
कहा कि हमारा देश आजाद है। इस कारण हर देशवासी को स्वतंत्रता का अधिकार है। बावजूद दलित परिवार का आज भी शोषण हो रहा है, जो कहीं से जायज नहीं है। आजाद भारत में दलितों का शोषण मानवता पर कुठाराघात है। उन्होंने कड़ी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने को कहा।
इस सम्बंध में थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने भी आश्वस्त किया कि वे निष्पक्ष जांच करायेंगे और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे। साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलायेंगे।