Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 154
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

विपक्षी नेताओं की बैठक देश को नयी दिशा देगी : मल्लिकार्जुन खड़गे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विपक्षी नेताओं की बैठक देश को नयी दिशा देगी : मल्लिकार्जुन खड़गे
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को हुई विपक्षी दलों की बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्ष की यह एकजुटता देश को नयी दिशा देगी। श्री खड़गे ने ट्वीट किया- संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा एकमात्र दायित्व है। देश को एक नयी दिशा देने के लिए हमारी बैठक।

इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया- भारत जोड़ो की हवा चल पड़ी है। अब देशभर में इसका असर दिखेगा। देश तोड़ने वालों के खिलाफ हम एकजुटता से लड़ेंगे। 

गौरतलब है कि पटना में आज 15 विपक्षी दलों के 27 नेताओं की बैठक हुई जिसमें वर्ष 2024 के आम चुनाव में भाजपा के विरुद्ध रणनीति बनाने पर चर्चा की गयी। विपक्षी एकता के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही इस बैठक के बाद विपक्षी दलों की अगली बैठक जल्द ही शिमला में आयोजित किये जाने की संभावना है।

विज्ञापन