Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 340
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

बिहार के दूसरे बी हब का संचालन करेगा आईआईटी, पटना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बिहार के दूसरे बी हब का संचालन करेगा आईआईटी, पटना
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार स्टार्टअप को मजबूती प्रदान करने के लिए मौर्या लोक के बाद दूसरा बी हब पटना के फ्रेजर रोड स्थित बिहार राज्य वित्तीय निगम की बिल्डिंग में प्रारंभ होने वाला है। 

उद्योग विभाग और बिहार स्टार्टअप फंड ने बिहार राज्य में प्रारंभ हो रहे इस दूसरे  बी हब के संचालन की जिम्मेदारी इंडियन इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, पटना के इनक्यूबेशन सेंटर को सौंपी है। इस आशय के सहमति पत्र पर उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित और इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ टी एन सिंह ने हस्ताक्षर किए। 

इस मौके पर बिहार सरकार के विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक, योजना एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुणीश चावला और सूचना प्रौद्योगिकी के अपर मुख्य सचिव संतोष कुमार मल्ल उपस्थित रहे। 

इस मौके पर विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती प्रदान करने में बी हब की विशेष भूमिका है। इमर्जिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम के मामले में बिहार देश का अग्रणी राज्य है। स्टार्टअप उद्यमियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नए को वर्किंग स्पेस के प्रारंभ हो जाने पर स्टार्टअप सिस्टम और मजबूत होगा।

फ्रेजर रोड स्थित कॉमन वर्किंग सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और कुछ दिनों में ही पूरा काम हो जाएगा। इसके बाद स्टार्टअप उद्यमियों को इस कॉमन वर्किंग सेंटर पर आकर काम करने का मौका मिलेगा। 

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि स्टार्टअप के संबंध में जागरूकता फैलाने तथा युवाओं का मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बिहार स्टार्टअप की टीम हर जिले में जाकर जागरूकता कार्यक्रम चला रही है।

विज्ञापन