एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिम चंपारण/ पटना। हरनाटांड़-बगहा मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह पिपराडीह मोड़ के समीप बस व बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इसमें बाइक चालक बेटे और सवार मां की मौके पर मौत हो गयी। दोनों इलाज कराने जा रहे थे।
उनकी पहचान योगापट्टी थाना के बलुआ प्रयगवा गांव निवासी आसिफ मियां के पुत्र 18 वर्षीय पुत्र सरफुल्लाह और 45 वर्षीय पत्नी हसीना खातून के रूप में हुई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गये।