एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना/बांका। बिहार के बांका जिले में मंगलवार रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी। जबकि इस घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
घायल सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार ईंगलिश मोड़ मुख्य सड़क पर स्थित सोनडीहा मोड़ के समीप ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में ये हादसा हुआ।