Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 8
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

भागलपुर : बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद भी 1500 क्विंटल मुर्गे खा गये भागलपुर के लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भागलपुर : बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद भी 1500 क्विंटल मुर्गे खा गये भागलपुर के लोग
विज्ञापन

अब जांच रिपोर्ट का सबको इंतजार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, भागलपुर। भागलपुर जिला पशुपालन कार्यालय ने बरारी स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र के मुर्गे-मुर्गियों का जो सैंपल गत 29 मार्च को पटना भेजा था, उसी की जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल ने एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि की है।

 जाहिर है कि मुर्गे-मुर्गियों में संक्रमण फैले 18 दिन गुजर गये और इस दौरान मुर्गे-मुर्गियों का परिवहन, बिक्री, उपयोग आदि होते रहा। थोक विक्रेताओं से बातचीत में यह पता चला कि प्रतिदिन भागलपुर शहर में 85 से 90 क्विंटल मुर्गे की बिक्री होती है। ऐसे में इन 18 दिनों में 1500 क्विंटल से भी अधिक मुर्गे लोग खा चुके हैं।

जांच रिपोर्ट आने में लंबे वक्त के कारण नुकसान की क्या आशंका है, यह तो पशुपालन विभाग ही बता सकता है। दूसरी तरफ भागलपुर शहर में कुक्कुट प्रक्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गे व अन्य पक्षियों की बिक्री पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाये जाने के बाद भी शहर में धड़ल्ले से मुर्गे की बिक्री होती रही।

  • बर्ड फ्लू मुख्यतः मुर्गियों का संक्रामक रोग है। संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने से यह संक्रमण मनुष्यों में फैल सकता है।
  • खासकर बच्चे अगर बीमार पक्षी की बीट और पंखों के संपर्क में आ जायें, तो उनमें संक्रमण फैल सकता है।
  • भारत में मनुष्यों में बर्ड फ्लू संक्रमण का कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन