टीम एबीएन, पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके शरद यादव का निधन गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में हुआ। शरद यादव अटल बिहारी वाजपेई सरकार में केंद्रीय मंत्री थे।