टीम एबीएन, रांची/पटना। आज दिनांक 19 दिसंबर 2022 दिन सोमवार को भोजपुरी के लोक कवि भिखारी ठाकुर जी की 135वीं जयंती पर भोजपुरी युवा विकास मंच ने भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
मौके पर रांची में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आई भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री स्मृति सिन्हा और भोजपुरी के युवा गायक अंकुश राजा को भोजपुरी युवा विकास मंच एवं रिलेशनस ने भिखारी ठाकुर सम्मान -2022 से सम्मानित किया। इस अवसर पर भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने शॉल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि भोजपुरी के जन नायक भिखारी ठाकुर एक महान लोक कलाकार थे। उनके लोक गीत आज भी हमको एक नई उर्जा प्रदान करती है। हमें भिखारी ठाकुर के बताये रास्ते पर चल कर भोजपुरी के विकास हेतु कार्य करने की जरूरत है। तभी हम एक नया इतिहास रच पायेंगे। इस अवसर पर राहुल कुमार दुबे, धीरज अग्रवाल समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।