Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

बिहार : खादी क्विज के विजेताओं को दिया गया पुरस्कार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बिहार : खादी क्विज के विजेताओं को दिया गया पुरस्कार
विज्ञापन

टीम एबीएन, पटना। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की संस्था खादी मॉल में 9 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसके विजेताओं को बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार ने एक सादे समारोह में पुरस्कृत किया। विजेताओं में रिदा खान, जूही कुमारी, श्वेता कुमारी, मनीष कुमार, पंकज कुमार पासवान, राज कुमार, मोहम्मद शाने और गुंजन कुमारी शामिल हैं। 

मौके पर दिलीप कुमार ने कहा कि युवाओं को खादी से जोड़ने के लिए बोर्ड द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। क्विज प्रतियोगिता का संचालन उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है। क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से खादी के संबंध में अनेक दिलचस्प सवाल पूछे गये, जिसका सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने खादी को मात्र वस्त्र नहीं बल्कि विचार भी माना है। खादी ग्राम उद्योग के माध्यम लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। 

स्वदेशी आंदोलन के दौरान खादी राष्ट्रीय पहचान बनी और अब स्वतंत्र भारत में सबसे आरामदायक और विश्वसनीय कपड़ा के रूप में हम सबके बीच है। उन्होंने कहा कि खादी के वस्त्र त्वचा हितैषी होते हैं और हर मौसम में हमारा साथ निभाते हैं।

विज्ञापन