Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

शराब से मौत दिखा रहा नीतीश का अहंकार : प्रशांत किशोर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शराब से मौत दिखा रहा नीतीश का अहंकार : प्रशांत किशोर
विज्ञापन
  • शराबबंदी वाले बिहार में आखिर कैसे हो रही शराब से मौत
  • जिहुली में मुखिया-सरपंच के नेतृत्व में गर्मजोशी से हुआ स्वागत

टीम एबीएन, मोतिहारी/ पटना। जन सुराज पदयात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण से शिवहर जाने के क्रम में प्रशांत किशोर ने जिहुली उत्तरी पंचायत में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार ने कहा था कि महिलाओं ने उन्हें वोट दिया है तो मैं शराबबंदी लागू करूंगा। नीतीश ने शराबबंदी लागू कर दी लेकिन यहां शराब की दुकानो पर तो नही तो पर शराब की होम डिलीवरी करता हुआ कोई ना कोई नजर आ जायेगा। अभी छपरा में 45 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और वो बोल रहे हैं जो पियेगा वो मरेगा यह उनका अहंकार बोल रहा है।

उन्होंने कहा कि क्या यह वही है जिहोंने बाजपेयी सरकार में रेल मंत्री रहते एक रेल दुर्घटना पर इस्तीफा दे दिया था।लेकिन आज ये वही नीतीश कुमार है जो कोरोना काल मे हजारो पैदल चलकर बिहार पहुंचने वाले मजदूरो और युवाओं की मौत पर अपने बंगले से बाहर नही निकले। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद भी शराब से हुई मौत पर हंसकर यह कहना जो पियेगा वो मरेगा यह उनका अहंकार बोल रहा है। प्रशांत ने कहा कि बिहार में नैतिकता विहीन सरकार का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं।

विज्ञापन