Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 362
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आज सिंगापुर जायेंगे लालू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आज सिंगापुर जायेंगे लालू
विज्ञापन

टीम एबीएन, पटना/ रांची। लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आज सिंगापुर रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि 29-30 नवंबर को लालू प्रसाद का ऑपरेशन हो सकता है। उनकी दूसरी बेटी रोहिणी उन्हें किडनी डोनेट करेगी।

लालू प्रसाद के ऑपरेशन के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी सिंगापुर में मौजूद रह सकते हैं। हालाकि शुक्रवार को उनके साथ जाने की संभावना कम है। अभी लालू प्रसाद के साथ बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती और पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी सिंगापुर जा रही हैं। पिछले महीने की नौ और दस तारीख को राजधानी दिल्ली में आयोजित राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी की 12वीं बार कमान संभालने के बाद लालू किडनी प्रत्यारोपण की संभावनाओं को तलाशने के लिए 12 अक्टूबर को सिंगापुर गये थे। तब उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती भी गई थीं।

लालू के सिंगापुर जाने के बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी। उनके साथ रोहिणी की भी जांच हुई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने रोहिणी को किडनी डोनेट करने की इजाजत दे दी।

विज्ञापन