एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुरुआ प्रखंड के किसानों की बहुप्रतीक्षित सिंचाई समस्या उत्तर कोयल नहर परियोजना को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज हो गई है। इसके लिए उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा मगध द्वारा किसानों के साथ एक बैठक कर गया एवं औरंगाबाद जिले के दस प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा मगध के संयोजक व गुरारू के जिला पार्षद बालेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि 05 दिसंबर को आमस, 12 दिसंबर को गुरुआ, 20 दिसंबर को रफीगंज, 23 दिसंबर को गोह, 03 जनवरी को परैया, 10 जनवरी को टिकारी, 17 जनवरी को कोंच, 24 जनवरी को मदनपुर, 21 जनवरी को औरंगाबाद सदर एवं 07 फरवरी को गुरारू प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जायेगा।
धरना-प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में बसपा के जिला प्रभारी राघवेंद्र नारायण यादव, गया जिला परिषद के उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया जितेंद्र यादव, देवलाल सिंह यादव, कॉमरेड उपेंद्र यादव, राम विजय यादव, राजद नेता दारा सिंह भी मौजूद रहेंगे।