Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

दूसरे दिन भी राजद विधायक फतेह बहादुर के आवास पर आयकर की छापेमारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दूसरे दिन भी राजद विधायक फतेह बहादुर के आवास पर आयकर की छापेमारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, पटना/ रांची। बिहार में रोहतास जिले के डेहरी विधान सभा से राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित निजी आवास और होटल पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी छापेमारी की।  
छापेमारी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है। माना जा रहा है वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर ये जांच चल रही है। क्योंकि, उनका पुराना व्यवसायिक इतिहास रहा है। हालांकि, विधायक यहां से बाहर हैं। उनसे संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन नहीं हो सका।  
छापेमारी में शामिल आईटी विभाग से जुड़े अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्य पूर्ण होने पर मीडिया को जानकारी दी जायेगी। होटल परिसर व आवास में कागजात खंगाला जा रहा है। इनकम टैक्स के तमाम अधिकारी छापेमारी में शामिल हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है।

विज्ञापन