Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

पटना : इंडियन ऑयल डिपो के पास प्लास्टिक फैक्टरी और ठाणे की दुकान में लगी आग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पटना : इंडियन ऑयल डिपो के पास प्लास्टिक फैक्टरी और ठाणे की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
टीम एबीएन, पटना/रांची। बिहार की राजधानी पटना के सिपारा में इंडियन ऑयल के डिपो से 800 मीटर दूर एक प्लास्टिक फैक्टरी में सोमवार रात आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पटना में इंडियन ऑयल टर्मिनल के प्रभारी अमिताभ ने बताया कि बिहार के सिपारा में इंडियन ऑयल डिपो से 800 मीटर दूर एक प्लास्टिक फैक्टरी में बीती रात आग लग गई। यह रात करीब आठ बजे शुरू हुआ और रात करीब साढ़े दस बजे दमकल विभाग की मदद से इसे बुझा दिया गया। इंडियन ऑयल टर्मिनल पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि पहले बताया गया था कि यह आग इंडियन ऑयल के डिपो में लगी है। लेकिन इंडियन ऑयल टर्मिनल के प्रभारी अमिताभ ने मंगलवार सुबह बताया कि आग एक प्लास्टिक फैक्टरी में लगी थी। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के ठाणे के दिवा इलाके में रॉयल क्लासिक होटल के बगल में एक पंचर मरम्मत की दुकान में एक कंटेनर में आग लग गयी। आग की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाडियां मौके पर पहुंचीं। ठाणे नगर निगम ने यह जानकारी दी है। ठाणे नगर निगम ने कहा कि ठाणे के दिवा इलाके में रॉयल क्लासिक होटल के बगल में एक पंचर मरम्मत की दुकान में एक कंटेनर में आग लग गयी। आग की सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी।
विज्ञापन