Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिहार

बिहार : अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सीएम नीतीश ने की राज्यवासियों की सुख शांति की कामना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बिहार : अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सीएम नीतीश ने की राज्यवासियों की सुख शांति की कामना
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री आवास में अपने परिवार के निकट सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्यवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बता दें कि लोक आस्था के महापर्व छठ बिहार सहित देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। चार दिवसीय महापर्व का आज तीसरा दिन है। छठ को लेकर राजधानी पटना समेत पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है और लोगों में उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन