Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कटकमदाग : पसई पंचायत के सरकार आपके द्वार 2.0 शिविर में मिला पक्का मकान

कटकमदाग : पसई पंचायत के सरकार आपके द्वार 2.0 शिविर में मिला पक्का मकान
विज्ञापन
टीम एबीएन, कटकमदाग (हजारीबाग)। प्रखंड के पसई पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तीन लाभुकों का गृहप्रवेश कराया गया। मौके पर बनादाग गांव की प्रीती देवी, पार्वती देवी, तारा देवी के पूर्ण हो चुके आवास का गृहप्रवेश प्रखंड प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराया गया। जबकि विधवा महिला मसोमात तिलवा को अंबेडकर आवास योजना के तहत पक्का मकान निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। पंचायत स्तरीय शिविर में 150 वृद्ध,असहाय व निर्धन लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। 28 वरिष्ठ नागरिकों, दो विधवा महिलाओं तथा दो दिव्यांग व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा सहायता योजना अंतर्गत पेंशन की स्वीकृति आॅन द स्पॉट प्रदान की गई। मनरेगा योजना के तहत तीन लोगों का जॉब कार्ड स्टॉल से निर्गत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पसई पंचायत के विभिन्न गांव में 13 अलग अलग मनरेगा योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। कुल मिलाकर 557 आवेदन शिविर के दौरान प्राप्त हुए जिसमें 314 मामलों का निष्पादन किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,181