एबीएन डेस्क। फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 की शाम सितारों से सजी रही। वरूण धवन, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, कृति सैनन, विकी कौशल, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, आप बस सितारे का नाम लीजिए और वो फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 की चमचमाती शाम में मौजूद था। इस शाम को होस्ट किया रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने जिनके ब्रोमांस ने सबका दिल जीत लिया। वहीं अगर विजेताओं की बात करें तो जिस जिस के हाथ चमचमाती हुई ब्लैक लेडी आई उन्होंने तस्वीरों में अपने अवार्ड के साथ अपनी ट्रॉफी दिखाने का मौका नहीं छोड़ा।
सुभाष घई को इस साल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। वहीं तकनीकी अवार्ड्स में सरदार उधम और शेरशाह ने बाजी मारी। देखिए विजेताओं की लिस्ट और उनकी चमचमाती ट्रॉफी के साथ तस्वीरें।
म्यूजिÞक अवार्ड्स की लिस्ट बेस्ट प्लेबैक सिंगर पुरुष विजेता - बी प्राक, मन भरेया, शेरशाह नॉमिनेशन अरिजीत सिंह (लहरा दो-83) अरिजीत सिंह (रेत जरा सी - अतरंगी रे) बी प्राक (मन भरेया - शेरशाह) देवेंद्रपाल सिंह (लकीरां - हसीन दिलरुबा) जुबिन नौटियाल (रातां लम्बियां - शेरशाह)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर महिला विजेता - असीस कौर (रातां लम्बियां - शेरशाह) नॉमिनेशन असीस कौर (लकीरां - हसीन दिलरुबा) असीस कौर (रातां लम्बियां - शेरशाह) नेहा कक्कड़ (मतलबी यारियां - गर्ल इन अ ट्रेन) प्रिया सरैया (कल्ले काले - चंडीगढ़ करे आशिकी) श्रेया घोषाल (चका चक - अतरंगी रे) श्रेया घोषाल (परम सुंदरी - मिमी)।