Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

फिल्में बनाना दुनिया में सबसे संतुष्टिदायक काम : कंगना रनौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फिल्में बनाना दुनिया में सबसे संतुष्टिदायक काम : कंगना रनौत
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। कंगना रनौत का कहना है कि दुनिया में सबसे संतुष्टिदायक फिल्में बनाना है। कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ‘इमरजेंसी’ बना रही हैं। कंगना ने फिल्म इमरजेंसी के सेट से कई तस्वीरें साझा कीं और कहा कि दुनिया में सबसे संतुष्टिदायक काम फिल्में बनाना है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में कंगना एक शख्स को सीन समझा रही हैं। कंगना ने लिखा, दुनिया में सबसे संतुष्टिदायक काम आज सुबह हैशटैग-इमरजेंसी शूट पर फिल्म बनाना। इसके बाद उन्होंने अपनी एक खड़े होकर और एक दृश्य को देखते हुए तस्वीर साझा की।उन्होंने लिखा, और निश्चित रूप से मेरी पसंदीदा निर्देशन मुद्रा। गौरतलब है कि कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी’ निर्देशित करेंगी। वह इस फिल्म में अभिनय करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत, महिमा चौधरी श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर और मिलिंद सोमन की अहम भूमिका है। फल्म इमरजेंसी 25 जून 2023 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,184